सरपतहा/ जौनपुर :-- सरपतहा पुलिस की ने गौ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान गुरूवार को गौ हत्या निवारण अधिनियम में वांछित दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा तलाशी में गिरफ्तार अपराधियों के पास से मवेशियों को काटने वाला धारदार चाकू व अन्य घातक हथियार बरामद किया है।
थाना प्रभारी सरपतहा यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गौ हत्या निवारण अधिनियम 4/25 में वांछित आरोपियों अलीशाद उर्फ आसिफ पुत्र अंसार निवासी ग्राम बड़ागांव थाना शाहगंज तथा मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद अज्जम उर्फ सोनाऊ निवासी ग्राम भरौली थाना शाहगंज जौनपुर को गुड़बड़ी चौराहा से गुरुवार को शाम 4.15 बजे गिरफ्तार किया है।
है। थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया हैं।पुलिस ने कहा कि दोनों के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं । तलाशी के दौरान उनके पास से गाय काटने का धारदार चाकू ,चपड़, रस्सी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के साथ उप निरीक्षक गिरीश मिश्रा, राजेश कुमार पान्डेय ,सुबाष यादव यादव , अंकित कुमार राय अन्य शामिल रहे।
0 Comments