मेरा युवा भारत द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


सुजानगंज/जौनपुर :-- क्षेत्र के हिम्मतनगर में मेरा युवा भारत जौनपुर संस्था के तत्वाधान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में स्लो साइक्लिंग प्रथम स्थान अंशिका यादव , 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अर्पिता सिंह , और बालक वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान लालबहादुर यादव एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान आदर्श तिवारी ने प्राप्त किया । अंत में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह  ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किए । कार्यक्रम  को संपन्न कराने वाले मेरा युवा भारत जौनपुर के स्वयंसेवक संचित तिवारी सभी को धन्यवाद कहा , इस कार्यक्रम में रेफरी प्रशांत तिवारी , विकाश सिंह, कौशलेंद्र सिंह प्रतीक ,उत्कर्ष आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments