महराजगंज/जौनपुर :-- महराजगंज थाना क्षेत्र के चरियाही गांव में मंगलवार को खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल घटना की जानकारी लिए।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार भोर में उक्त गांव निवासी हरिकेश यादव (57) अपने खेत में ट्रैक्टर चालक के साथ जुताई करा रहे थे। इसी दौरान वे रोटावेटर की स्प्रिंग कसने के लिए पीछे गए, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे चलते रोटावेटर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। परिजन लेकर अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल दिलशाद अहमद मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

0 Comments