दो दिवसीय मीना मंच प्रशिक्षण हुआ संपन्न


सुजानगंज/ जौनपुर :-  ब्लॉक संसाधन केंद्र सुजानगंज में खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ किरण पाण्डेय के दिशा निर्देश पर जूनियर हाई स्कूल में अध्यनरत बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं जीवन आत्मरक्षा, शिक्षा संबंधी प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले से आए हुए प्रशिक्षक कुंवर यशवंत सिंह व अर्चना रानी ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि सभी नोडल शिक्षक इस प्रशिक्षण के उपरांत अपने-अपने विद्यालयों में मीना मंच का गठन कर बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। मीना मंच के माध्यम से बालिकाएं अपने जीवन कौशल का निर्माण कर, आत्मरक्षा, आत्म सम्मान, प्रमुख नवाचारी शिक्षा पर प्रमुख रूप से ध्यान देते हुए शिक्षा ग्रहण करेंगी। कार्यक्रम में कुल 37 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें चंद्रप्रकाश तिवारी, आशा सिंह, डॉ विनोद पाल , डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी , भूपेंद्र सिंह, भगत सिंह, अजय सिंह, सुरभी , प्रभाकर शुक्ल, राम सिंह, भोला सिंह, सुनील यादव आदि शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments