सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के बेर्रा / तिलहुआ नाले पर बनी अधूरी पुलिया से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है । मिली जानकारी के अनुसार इस पुलिया का निर्माण कार्य  सपा सरकार में कराया गया था, ठीकेदार द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया, सिर्फ पुलिया का पावा बनाकर छोड़ दिया गया, तब से आज तक यह अधूरी पुलिया अपने दशा पर रो रही है। कई बार ग्रामीणों द्वारा  शिकायत करने पर कोरा आश्वासन मिलता रहा लेकिन इतने वर्ष बीत गए अभी तक कोई देखने तक नहीं आया तब जाकर ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा,  मंगलवार को सोना देवी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पुलिया के पास धरना प्रदर्शन किया। सोना देवी यादव ने बताया कि जब तक इस पुलिया के निर्माण में हुए घोटाले का पर्दाफाश नहीं हो जाता है। तब तक हम लोग  प्रदर्शन करते रहेंगे। हम लोग जिला प्रशासन से मांग करते हैं। कि इस पुलिया की जांच कराई जाए, दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए,। 

   इस  रास्ते से  कई गांवों के लोगों का आना जाना रहता है। इस पुलिया के आसपास बीहड़ जंगल लगा हुआ है। इस रास्ते से कोई पैदल पार नहीं हो सकता है। इस पुलिया के बन जाने से कई गांवों को लाभ मिलेगा जिसमें नारीपुर, सबेली, हिम्मतनगर, डीह गडवार,धारिकपुर, देवापुर, रायपुर,भूईधरा ,सखवट, भैसहारामपुर, बेलवार,  केवटली, राजापुर, प्रतापगढ़, सहित जगहों पर लोग आ जा सकते हैं।

धरना प्रदर्शन में सोना देवी यादव, फूलचंद बिंद, लालजी यादव, दयाशंकर यादव, मौसम,  प्रिन्स यादव, नारीपुर के ग्राम प्रधान अखिलेश्वर मिश्र मौजूद रहे।