रिपोर्ट - वीरेन्द्र गुप्ता बिंदु
प्रयागराज :-- सोमवार को थरवई थाना क्षेत्र के लखरावा बाग में मिली युवती की लाश के प्रकरण का पर्दाफाश प्रेस कांफ्रेस में कर दिया एसपी सिटी एवं डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुनावत के अनुसार शनिवार को बाग में जो शव मिला था उसकी पहचान 11वी की छात्रा साक्षी यादव पुत्री ज्ञानेंद्र यादव बनकट सोराव के रूप मे हुई थी मौके वारदात से कुछ सुराग जुटाए गए जिससे जांच पड़ताल की कड़ी जोड़ते हुए एक आरोपी जिसका नाम हर्षवर्धन उर्फ दीपक पुत्र रणजीत कुसुगुर है और भारतीय सेना में कार्यरत हैं उन दोनों के बीच इंस्टा ग्राम के माध्यम से बात चित शुरू हुई कुछ ही समय में वह प्रेम प्रसंग के रूप मे आ गया मृतका अभियुक्त हर्षवर्धन से शादी करना चाहती थी मगर दीपक का विवाह तीस नंबर होना तय था इसकी इसकी सूचना पर मृतका ने अभियुक्त दीपक से विवाह तोड़ने एवं कई बार परिजनों से मुलाकात करने की बात कही अभियुक्त हर्षवर्धन उर्फ दीपक ने मृतका को मिलने के बहाने बुलाया जहां दोनों में तीखी नोक झोक हुई और अभियुक्त हर्षवर्धन उर्फ दीपक ने चाकू से मृतका के शरीर पर वार कर जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई हर्षवर्धन ने घटना स्थल के पास एक मंदिर से ही फावड़ा ले आकर शव को नाले के पास मिट्टी में दबा दिया ।घटना के खुलासे एसओजी टिम सीटी एवं एसओजी टिम गंगानगर शामिल रही ।

0 Comments