नानपारा एसडीएम की उपस्थिति में मतदाताओं को वितरित किए एस आई आर प्रपत्र


रिपोर्ट - विजय बाजपेयी

नानपारा/ बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में  4 नवंबर 2025 से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर ) के क्रम में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाताओं को वितरित किये जा रहे गणना प्रपत्र का भौतिक सत्यापन मोनालिसा जौहरी उपजिलाधिकारी नानपारा व तहसीलदार नानपारा रवि कान्त द्विवेदी के साथ ग्राम बिशुनापुर की भाग सं 94, ग्राम बरगदहा चिलबिला की भाग सं 95, 96 व ग्राम बसभरिया दा. कलवारी की भाग सं. 97, 98, 99 पर जाकर किया गया। सत्यापन के समय उपरोक्त भाग सं. के सुपरवाईजर व बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 283 विधानसभा क्षेत्र-नानपारा के द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर जमा करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी मतदाताओं को स्पष्ट किया कि जिन भी मतदाताओं के नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, उनको गणना पत्र भरकर बीएलओ को दे देना है। इन मतदाताओं को कोई अभिलेख साक्ष्य स्वरूप नही दिया जाना है। ग्राम बिशुनापुर के मतदान केन्द्र पर मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा द्वारा मौके पर उपस्थित सुपरवाईजर एवं बीएलओ को निर्देशित किया गया कि घर-घर जाकर 100 प्रतिशत गणना पत्रक का वितरण किया जाना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments