डीजे और पिक अप की टक्कर में एक की मौत एक घायल

 


मड़ियाहूं/ जौनपुर :-  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं मछली शहर रोड पर जंगी रोड के पास डीजे और पिक अप गाड़ी की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी।

मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर सोनकर निवासी रामनगर द्वितीय तथा रवि शिल्पकार मड़ियाहूं से पिक अप गाड़ी पर पत्थर लाद कर मछली शहर गए थे वहां से वापस लौटते समय मड़ियाहूं मछली शहर सड़क पर जंगी रोड के पास सामने से आ रहे डीजे से जोरदार टक्कर हो गई जिससे डाक्टर सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी रवि गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। टक्कर इतनी इतनी जोरदार थी की पिक अप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पत्नी और चार बेटियों ( निधि, लाड़ो,नित्या और बताशा) का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments