पुलिस ने  चालक समेत कार को हिरासत में लिया

सराय ख्वाजा/ जौनपुर :--  सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के समीप रविवार  लगभग चार बजे सड़क पर जाते समय कार ने  एनएम ट्रेनिंग सेंटर की चार छात्राओं को कुचल दिया ,जिसमे दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग सेंटर की चार छात्राएं रोज की तरह रविवार को एक घंटे की अनुमति लेकर बाहर बाजार निकली थीं। जैसे ही वे केंद्र के मुख्य गेट से बाहर सड़क के किनारे से जा रही थीं, शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें  टक्कर मारते हुए कुचल दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी छात्राएं घायल हो आई। जिसमें दो छात्राओं की हालत गंभीर है।

घटना के बाद सिद्दीकपुर बाजार के लोगों ने कार चालक को मौके पर रोक लिया और घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल छात्राओं की पहचान 22 वर्षीय एकता गुप्ता  निवासी चेतरहा सरपतहा , 20 वर्षीय निकिता निवासी भडौरा आजमगढ,21 वर्षीय  सुहानी निवासी जोरूखन्ड सोनभद्र, और 23 वर्षीय अदिति यादव निवासी खालिस मोहम्मदाबाद मऊ के रूप में हुई है। एनएम ट्रेनिंग केंद्र की वार्डन इस पर कुछ बोलने से कतरा रही हैं। लोगों को कहना है की वार्डन की मनमानी से छात्राए अनुशासन में नहीं रहती हैं।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार कब्जे में ले ली गई है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।