फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा,बजवाई डुगडुगी
सुजानगंज/ जौनपुर :-- सुजानगंज क्षेत्र के हिसामुद्दीन पुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना की पुलिस धारा 82 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराई।
बताते हैं कि बीते अगस्त माह रानीगंज थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना के फरार चल रहे सुजानगंज क्षेत्र के एक आरोपी के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई हेतु नोटिस चस्पा कराई साथ ही डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को सूचना दिया।पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। प्रतापगढ जनपद के रानीगंज थाने के उपनिरीक्षक केपी सिंह कांस्टेबल योगेंद्र सिंह सुजानगंज थाने कांस्टेबल विकेश चौहान तथा रामकुमार यादव के साथ रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के मंदहा (हिसामुद्दीन पुर) सत्यम यादव पुत्र राज केशर यादव के घर पहुंचकर उसके पैतृक आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी है। यह कार्रवाई धारा 82 के तहत की गई, जिसमें स्थानीय पुलिस ने डुगडुगी बजाकर गांव में मुनादी भी कराई, जिससे पूरे मंदहा ( हिसामुद्दीन पुर) गांव में हड़कंप मच गया। एसआई के पी सिंह ने बताया बीते सात अगस्त को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रानीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने का चैन छीनकर भागे थे उक्त बदमाश उसी दिन प्रतापगढ कोतवाली क्षेत्र में लूट का असफल प्रयास किये उसी दिन प्रयागराज जनपद में लूट की घटना को भी अंजाम दिए थे। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की, साथ ही डुगडुगी बजाकर गांव वालों को सूचित किया कि यदि आरोपी 30 दिनों के अंदर समर्पण नहीं करता, तो उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

0 Comments