रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। ग्राम विकास अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बहराइच का द्विवार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम विकासखंड तेजपुर के ब्लॉक सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे की अगुवाई में आयोजित किया गया ।जिसमें ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष के पद पर विनोद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार आशुतोष जिला मंत्री आनंद विक्रम, प्रांतीय प्रतिनिधि स्वप्निल मनी सोनकर, कोषाध्यक्ष सौजन्य कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री कृष्ण मोहन त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री राजकमल, संप्रेक्षक आशुतोष मिश्रा, उप मंत्री मोहम्मद अकदस, मीडिया प्रभारी कृष्ण श्रीवास्तव ,महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी वर्मा निर्वाचित हुए यह निर्वाचन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही मार्गदर्शक मंडल में सोमनाथ शर्मा, विजय भान सिंह ,संरक्षक मंडल में नरेंद्र कुमार मिश्रा व अजय त्रिपाठी को दायित्व सौंपा गया।निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी को प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष पांडे के द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर काफी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments