सुजानगंज / जौनपुर :-- क्षेत्र के सुजानगंज बदलापुर मार्ग पर बलुआ बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई जब चालक सहित दो घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रामबरन गुप्ता निवासी भीटी थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ शादी का निमंत्रण बांट कर घर जा रहे थे। सुजानगंज बदलापुर मार्ग पर पेट्रोल टंकी के पास ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार प्रेमचंद गुप्ता, बाइक चालक रामबरन गुप्ता पुत्र प्रेम चंद गुप्ता एवं उनकी बेटी खुशी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां चिकित्सक ने प्रेमचंद गुप्ता को मृत घोषित कर दिया जब कि दो अन्य का इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय लोग बताते है कि घटनास्थल पर मुख्य मार्ग बरसात में बह गया था। जिस पर विभाग मिट्टी का टिला बनाकर अपने कार्य की इतिश्री कर लिया है ।जिससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ गई है।

0 Comments