खेतासराय/ जौनपुर :-- हमसे जे टकराई सीधे गोली मारब सीने में। नाम अगर बदनाम न होई त कवन मजा बा जीने में।। जैसे स्लोगन के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए खेतासराय थाना क्षेत्र भुड़कुड़हां गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार 05 नवंबर 2025 को एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक अवैध रूप से रिवॉल्वर के साथ पोज देता नजर आ रहा था। जांच में युवक की पहचान एहतेशाम पुत्र हिसामुद्दीन निवासी भुडकुडहाँ थाना खेतासराय के रूप में हुई।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने 06 नवंबर को एहतेशाम को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। साथ ही उसके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

0 Comments