विद्युत करंट लगने से युवती की मौत


सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के बेलवार तारपटृटी गांव में विद्युत करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रमेशचंद्र पांडेय के यहां फर्राटा पंखा लगाकर धान की सफाई हो रही थी इसी बीच रमेश पाण्डेय की 22 वर्षीय पुत्री काजल वहां पहुंच गई और पंखे तक आ रहे केबल के पास चली गई जहां केबल कटा हुआ था।काजल वहां बिजली की चपेट में आ गई।परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गये जहां डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित किया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0 Comments