वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी की मूर्ति का हुई स्थापित


सुजानगंज / जौनपुर :-- क्षेत्र के सबेली पड़ान गांव की ऐतिहासिक बाग में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित की गई। मिली जानकारी के अनुसार सबेली पड़ान गांव की ऐतिहासिक  धनुष यज्ञ बाग में श्री गणेश जी मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान परशुराम जी के मूर्ति का अनावरण  विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक परंपराओं के मंत्रोच्चारण के अनुसार मूर्ति स्थापना की गई।


  इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। यह आयोजन ब्राह्मण समाज के उत्थान और एकता के उद्देश्य से किया गया है। स्थानीय समाजसेवी पं. भोला नाथ मिश्र ने बताया कि भगवान परशुराम जी की मूर्ति लगाने की इच्छा बहुत ही दिनों से बनी हुई थी।  क्षेत्र वासियों के सहयोग से  आज भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी भोलानाथ मिश्र के द्वारा सबेली, नारीपुर ग्राम सभा के जरुरतमंद असहाय लोगों को 500 कम्बल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि अभी मैं घर घर कम्बल वितरण करुंगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गिरीश चंद्र त्रिपाठी पूर्व कुलपति बीएचयू, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मिश्रा जिला महामंत्री, अजय शंकर दुबे ( अज्जू) वरिष्ठ भाजपा नेता, मनोज द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, लीना तिवारी पूर्व विधायक मड़ियाहूं, प्रद्युम्न दुबे भाजपा जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र पांडे, ऋषिकांत पांडे, विनोद तिवारी, छोटेलाल पांडे, अवधेश पांडे राकेश पांडे शिवकुमार पांडे राजकुमार पांडे (बाबा) ज्ञान प्रकाश पांडे, ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांडे ( नेता) जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह, श्याम बिहारी शुक्ला प्रधान मुंगरा सहित लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments