बिहार की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है - पवन सिंह



मड़ियाहूं / जौनपुर  :-- बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है पार्टी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से मतदाताओं से सम्पर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उक्त बातें मड़ियाहूं में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह के कार्यालय पर पहुंचे भाजपा नेता भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा। मड़ियाहूं के कार्यकर्ता बिहार मे एन डी ए की विजय मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पवन सिंह को अपने मध्य पा कर बेहद उत्साहित रहे।  चुनाव लड़नें के विषय पर पवन सिंह ने कहां कि पार्टी जो जिम्मेदारी तय करेंगी उसका मजबूती से निर्वहन करेंगे ।

उक्त कार्यक्रम के आयोजक अखिल प्रताप सिंह  ने कहां पवन भैया की लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं है बिना किसी बुलावे पर हजारों लोग उनके स्वागत मे खड़े रहे और भैया की सरलता का भी कोई जवाब नहीं है एक छोटी सी आग्रह पर भैया अपना कीमती समय कार्यकर्ताओ को दिए। आपकी उपस्थित से हम सब का उत्साह चरम पर है पवन भैया ने बिहार मे जिन सीटों पर प्रचार किया। सभी पर विजय प्राप्त हुआ सभी कार्यकर्त्ता मिलकर उनको बधाई दिए इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज पाठक अनुज जायसवाल शेर बहादुर मौर्या चन्दन मिश्रा आशीष सिंह मीनू मनोज यादव रमेश विश्वकर्मा, रवी मौर्या, बलराज सरोज, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments