सराय ख्वाजा/जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के कड़ैला गांव में रात को सोते समय गोली मारकर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कड़ैला गांव निवासी मखन्चू बनवासी (70 वर्ष) रात को अपनी पत्नी के साथ पाही पर सो रहे थे अचानक रात में वहां पहुंचे हमलावर ने मखन्चू को गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर जागी मखन्चू की पत्नी ने शोरगुल मचाया। इसके बाद हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मखन्चू को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस को घटनास्थल से दो कारतूसों के खोखे बरामद हुए हैं।
घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। घटना के बारे में बताते हुए एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

0 Comments