दोस्तपुर–सूरापुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का प्रस्ताव, विधायक का हुआ सम्मान


रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

सूरापुर /सुल्तानपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के दोस्तपुर से सूरापुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का शासन द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों ने विधायक राजेश गौतम का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पावन स्थल बिजेथुआ महावीर धाम में विधायक राजेश गौतम का क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम आयोजित कर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट  किया।

इस दौरान विधायक राजेश गौतम ने कहा कि, "प्रभु की कृपा भयो सब काजू, जन्म हमार सुफल भा आजू।"उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का यह सम्मान उनके लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे कादीपुर क्षेत्र की जनता का है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में रितेश दुबे, अवधी गायक राहुल पांडेय ‘रमन’  मनोज तिवारी, महेंद्र मिश्रा, प्रधान  राजेन्द्र वर्मा, राम विनय सिंह व  अमरीश मिश्रा,  मनोज सिंह, धीरेन्द्र सिंह सोमवंशी, वीरू सिंह, प्रधान ,कल्लू पांडेय,  विवेकानंद उपाध्याय ‘डब्बू’, मंडल अध्यक्ष  विक्की वर्मा, प्रधान , संदीप चौधरी, सुमित सिंह, दीपक पांडेय, चंदन सिंह, विवेक सिंह, संदीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह जनता के सहयोग और आशीर्वाद का ही परिणाम है कि विकास की नई योजनाएं क्षेत्र में लगातार स्वीकृत हो रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कादीपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments