रिपोर्ट - अबू शहमा
कैसरगंज/बहराइच :-- भेड़िए के हमले से लगभग दो हफ्ते से अधिक दिनों से शांत आदमखोर भेड़िया प्रभावित क्षेत्र मझारा तौकली में आज फिर से लगभग 20 दिनों के उपरांत भेड़िए ने फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदौली के मजरा गोरछहन पुरवा के रहने वाले राकेश की डेढ़ साल की बेटी शानवी को आज सुबह करीब 5:00 बजे भेड़िया घर के बरामदे में सो रहे बाबा के पास पिता राकेश ने लेटा दिया इसी दरम्यान बच्ची को उठा ले गया आदमखोर भेड़िया।चीख पुकार सुन कर परिजन व ग्रामीण लाठी डंडों के साथ शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े लेकिन बच्ची को जबड़े में दबाकर भागने में सफल रहा करीब घर से 500 मीटर दूर थर्मल ड्रोन में दिखा भेड़िया और बच्ची के शरीर के कुछ मांस के टुकड़े। सूचना मिलते ही मौके पर फखरपुर थाना अध्यक्ष ब्रह्मा गॉड अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे वहीं उप जिला अधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार मजिस्ट्रेट सचिन श्रीवास्तव सहित तमाम वन विभाग की टीम पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग व पुलिस टीम संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला ना शुरू कर दिया। लेकिन टीम को उसका कोई पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के मदद से भेड़िए को खोज निकाला और उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
आप लोग को ज्ञात होगा कि इसी क्षेत्र में सितंबर माह में हुए भेड़िए के हमले में चार बच्चों समेत एक दंपति सहित 6 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद वन विभाग ने अभियान चलाकर मुख्यमंत्री के दौरे के बाद आदेशानुसार दो भेड़ियों को मार गिराया था। इसी बीच एक बार फिर से नरभक्षी भेड़िए के हमले से इस क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो चुका है। वहीं मासूम के परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक सूचना मिली है कि आदमखोर इस भेड़िये को वन विभाग द्वारा मझारा तौकली के माजरा बभनन पूरवा और साइन फुलवारी के पास मार गिराया गया है। जिसमें उसकी मृत्यु हो गई है। यह वन विभाग की बहुत बड़ी कामयाबी और क्षेत्र के लिए राहत की खबर है।

0 Comments