डा. श्रुति अग्रहरि “एम. सुंदरम्मा यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड” से सम्मानित

 


भवानीपुर की बेटी ने किया सुल्तानपुर और अग्रहरि समाज का नाम रोशन

 रिपोर्ट - पंकज गुप्ता / बिमलेश पाठक 9839627223

सूरापुर / सुल्तानपुर :-- जयपुर के प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी प्रदीप कुमार अग्रहरि की परिश्रमी और मेधावी सुपुत्री डा. श्रुति अग्रहरि ने अपने अदम्य परिश्रम और उत्कृष्ट प्रतिभा से क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें “इंडियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी” द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान “एम. सुंदरम्मा यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड” प्राप्त हुआ है।

सूरापुर की मूल निवासी डा. श्रुति अग्रहरि ने जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एम.बी.बी.एस. की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान में चिकित्साधिकारी (मेडिकल ऑफिसर) के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान से बाल रोग (एम.डी. पीडियाट्रिक) के अंतिम वर्ष की मेधावी छात्रा हैं।

डा. श्रुति अग्रहरि ने यह गौरवशाली सम्मान प्राप्त करने के उपरांत इसे अपनी हाल ही में स्वर्गवासी हुई पूज्य दादी जी को सम्मान समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार के संस्कार, प्रेरणा और आशीर्वाद का परिणाम है। उनके इस भाव ने समाज में पारिवारिक मूल्यों और आदर्शों का सुंदर संदेश दिया है।

वही मदद अभियान वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक पंकज गुप्ता ने बधाई दी। अग्रहरि फाउंडेशन एक पहल के संस्थापक के केशव अग्रहरि दिल्ली ने बताया कि हमारे समाज में ऐसे  बच्चियों की जरूरत है राजकुमार लंभुआ, सत्य प्रकाश अग्रहरि वाराणसी, अनिल अग्रहरी दिल्ली ने बधाई दी ।

डा. श्रुति की इस उपलब्धि पर सूरापुर, भवानीपुर सहित पूरे अग्रहरि समाज में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि डा. श्रुति ने अपने परिश्रम और समर्पण से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है इसे सूरापुर में अंबे अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, वीके अग्रहरि, पवन अग्रहरि ,गोलू अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि आदि ने लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की

Post a Comment

0 Comments