रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर| स्थानीय थाने की पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार सुखलालगंज गांव में रास्ते के विवाद, नरहरपुर गांव में पाइप तोड़ने और छत पर पत्थर फेंकने की घटना, राजापुर परियत गांव में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने तथा चमरहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामलों में यह कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष देवानंद राजक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रहीश अली पुत्र सोमारू हाशमी, आकाश यादव पुत्र अनिल यादव, आकाश शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, नीरज यादव पुत्र भागवत यादव और विवेक यादव पुत्र विजय बहादुर यादव थाना बरसठी शामिल हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह, यादवेंद्र यादव, अखिलेश यादव, कांस्टेबल अमित कुमार और रिजवान अली शामिल रहे।

0 Comments