खेतासराय / जौनपुर । उत्तर रेलवे के वाराणसी- अयोध्या रेल प्रखण्ड मानीकला हॉल्ट के उत्तर तरफ रविवार की सुबह एक युवक किसान एक्सप्रेस के चपेट में आने से मौत हो गई । युवक की पहचान शनि कुमार बिन्द (21) के रूप में हुई है । वह बीफार्मा का छात्र था, ट्रैक को पार कर रहा था । पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दीया । इस ह्रदय विदारक घटना से घर में कोहराम मच गया ।
मिली जानकारी के के अनुसार वह कान में एयर फोन लगाकर मानी हॉल्ट के समीप ट्रैक को पार कर रहा था । उधर जौनपुर की तरफ आ रही किसान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया । जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई ।
हादसे की सूचना स्टेशन अधीक्षक ने खेतासराय पुलिस को अवगत कराया । खबर पाकर स्वजन भी पहुँच गए । इस हादसे से माता पिता का एकलौता चिराग हमेशा के लिए छिन गया । माँ चकला देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री है । रोरो कर बेहोश हो जा रही है । दर्दनाक घटना से गांव में शोक छा गया । पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते है । पुलिस ने शव का आवश्यक कार्यवाही के बाद अंत परीक्षण के लिए भेज दिया ।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मानीकला निवासी युवक का ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है । शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है ।

0 Comments