बहुचर्चित संकट मोचन मंदिर से मुकुट चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश


आरोपित साधु के भेष में मंदिरों से करता है चोरी 

खेतासराय / जौनपुर। नगर के बहुचर्चित संकट मोचन मन्दिर से हनुमान जी के मूर्ति के ऊपर लगी छतरी के चोरी का पुलिस ने शनिवार खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया । 

मालूम हो कि 27 अक्टूबर को कन्या विद्यालय के समीप स्तिथ प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर से हनुमान जी के ऊपर लगी चांदी के (छतरी) मुकुट के चोरी के वारदात से हड़कंप मच गया था । चोरी की घटना का संज्ञान पुलिस अधीक्षक और आईजी रेंज के होने के साथ ही सूबे के खेल एवं कल्याण राज्यमंत्री मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के लेने से स्थानीय पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लिया । पुलिस ने टीम गठित कर जांच का दायरा बढ़ाया । सीसीटीवी फुटेज को खंगाला । पुलिस ने चोरी के वारदात का इनपुट घटना के दूसरे दिन ही निकाल लिया था । 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी चोर को माल सहित पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही थी । थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की प्रातः लगभग नौ बजे खेतासराय रेलवे स्टेशन के समीप से मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम शिवशंकर पुत्र  भरतलाल निवासी पिलकिछा थाना खुटहन बताया तथा मुकुट को वाराणसी में बेचने की बात स्वीकारी है । 

वाराणसी कैंट और कमिश्नरेट वाराणसी के कई थानों में चोरी घटना अंजाम दे चुका है । जिसमें वह जेल जा चुका है । गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ प्रदीप कुमार सिंह, कस्बा इचार्ज अनिल पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, कांस्टेबल आशुतोष समेत अन्य रहे ।

Post a Comment

0 Comments