पुलिस ने पंजीकृत गैंग के चार सक्रिय सदस्यो को किया गिरफ्तार

 


रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर| स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने पंजीकृत गैंग से जुड़े चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी देवानंद रजक के नेतृत्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ 170, 126 और 135 बीपी एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित लंबे समय से क्षेत्र में डर और अराजकता का माहौल बना रहे थे। राहगीरों को धमकाना, विवाद उत्पन्न करना और असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहना इनकी नियमित प्रवृत्ति थी, जिसके कारण क्षेत्र में लोगों में दहशत का वातावरण था। लगातार मिल रही शिकायतों और मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जोतू सिंह पुत्र स्व विजय शंकर सिंह उम्र 33 वर्ष, भूपेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मीकांत तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी राजापुर, रमेश यादव पुत्र स्व रामजीत यादव उम्र 40 वर्ष और धर्मेंद्र यादव पुत्र स्व अर्जुन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी राजापुर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी पंजीकृत गैंग के सदस्य हैं और क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी देवानंद रजक के साथ उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, कांस्टेबल संदीप पटेल और कांस्टेबल शेर बहादुर यादव शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments