सबेली का 108वां ऐतिहासिक धनुष यज्ञ महोत्सव सोमवार से



जौनपुर :-- सुजानगंज क्षेत्र के सबेली में श्री राम विवाह उत्सव धनुष यज्ञ का 108वां ऐतिहासिक महोत्सव अगहन शुक्ल चतुर्थी सोमवार 24 नवंबर से प्रारंभ होगा जो अगहन शुक्ल षष्टी बुधवार 26 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। महोत्सव की इस कड़ी में सोमवार को दिन में दशरथ दरबार, विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार व गंगा वतरण का मंचन किया गया। रात्रि में रुप बसंत नाटक होगा। मंगलवार को दिन में धनुष यज्ञ,(सीता स्वयंवर)  रावण बाणासुर संवाद व परशुराम लक्ष्मण संवाद और रात्रि में ऊषा अनिरुद्ध नाटक, बुधवार को दिन में राम बारात एवं रात्रि में भक्त प्रहलाद नाटक का मंचन किया जाएगा। उल्लेखनीय है यह महोत्सव 1918 से प्रारंभ हुआ है। इस कार्यक्रम में पास पड़ोस के कई जनपदों के लोग आते हैं ।गांव के भी जो लोग विभिन्न शहरों में रहते हैं नाटक मंचन में भाग लेने के लिए आ जाते हैं। क्षेत्र का यह ऐतिहासिक काका मैया कार्यक्रम है।उल्लेखनीय है मेला परिसर में कार्यक्रम से संबंधित पांच मंदिरों का निर्माण किया गया है। इसमें गिरजा देवी भगवान शंकर हनुमान जी गणेश जी और भगवान परशुराम का मंदिर है।

Post a Comment

0 Comments