फॉर्म कलेक्शन व फीडिंग में तेजी के निर्देश
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :- खण्ड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने शनिवार को हंसिया, सरसरा, निगोह व राजापुर गांवो के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआइआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) से जुड़े फॉर्म कलेक्शन और फीडिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बीडीओ ने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी फॉर्म जल्द से जल्द एकत्र कर समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने बताया कि इस कार्य में सफाईकर्मियों, रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों सहित अन्य कर्मियों को लगाया गया है। फॉर्म संकलन और फीडिंग कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments