सड़क दुर्घटना में घायल आटो चालक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज


जौनपुर :-- स्थानीय 
लाईन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर कोल्ड स्टोर के पास गुरुवार की रात को रोडवेज बस के धक्के से घायल ऑटो चालक की वाराणसी ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। मृतक के भाई की तहरीर पर  पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं के नारायनपुर गांव निवासी शिवशंकर यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात उसका भाई रविशंकर यादव अपना आटो रिक्शा लेकर जौनपुर से अपने घर मड़ियाहूं आ रहा था। रास्ते में चांदपुर कोल्ड स्टोर के पास रिक्शा खड़ा करके रोड के किनारे लघुशंका करने लगा। उसी समय अंबेडकर नगर डिपो की रोडवेज बस ने उसके भाई रविशंकर को धक्का मार दिया । जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार ने होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments