मन्दिर से मुकुट चोरी का 24 घण्टे बाद भी नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस


खेतासराय /जौनपुर :-- सोमवार को नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर से मुकुट की चोरी के 24 घण्टे बाद भी पुलिस चोरों तक नही पहुंच सकी । दूसरे दिन पुजारी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमें गठित करते हुए घटना का खुलासा करने में लगी हुई है । मन्दिर के आसपास लगे प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । 

नगर के आदर्श कन्या इंटर कालेज के समीप स्थित संकट मोचन मन्दिर में हनुमान जी के मूर्ति पर मुकुट( छतरी) लगी हुई है । सोमवार की दोपहर मन्दिर का शटर बन्द कर पुजारी सचिदानंद तिवारी घर चले गए । शाम लगभग पांच बजे वह मन्दिर का कपाट खोले तो हनुमान की मूर्ति पर लगा मुकुट गायब देखा जिससे वह हतप्रभ रह गए । पुजारी के मुताबिक चांदी मुकुट लगभग आधा किलो का रहा । चोरों ने चोरी की भनक न लगे इसलिए मूर्ति पर माला भी डाल दिया था । हालांकि  इस वारदात की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया था । 

मुकुट चोरी की सूचना उच्चाधिकारियों तक संज्ञान के चलते पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है । कस्बा इंचार्ज अनिल पाठक व उपनिरीक्षक तारिक अंसारी समेत अन्य पुलिस की टीम घटना की इनपुट पता करने में लगी हुई है । संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है । 

इस बाबत थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । मामले का  खुलासा कर दिया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments