कक्षा 9 की छात्रा का पेड़ से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

 


केराकत/जौनपुर :--  स्थानीय क्षेत्र के नरहन चकरारेत ढाबे गांव में एक दिन पूर्व घर लापता कक्षा 9 की एक छात्रा का पेड़ से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रेशमा (16 वर्ष ) पुत्री राम नाथ चौहान मंगलवार दोपहर बाद अचानक घर से लापता हो गई। रेशमा के भाई सरदार चौहान ने हर संभव स्थान पर तलास करने के बाद देर रात ननीहाल गई अपनी मां कांति देवी को फोन पर घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह 6 बजे पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मृतका के पिता रामनाथ शहर मुम्बई में रहते हैं। घटना के समय घर पर रेशमा और उसका भाई सरदार चौहान ही थे।

Post a Comment

0 Comments