इटहा में भारी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ रावण दहन

 


रिपोर्ट - विजय बाजपेयी

नानपारा/बहराइच :-- कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटहा में बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति पूर्ण माहौल में रावण दहन सम्पन्न हुआ। क्षेत्र में अधर्म पर धर्म की विजय का त्योहार विजयदशमी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। किसी भी प्रकार की अशांति से निपटने के लिए कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इटहा में विगत दिनों से गांव के ही कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments