सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के बेलवार गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक पटेल की 19 वर्षीय लड़की शांति ने रात दस बजे भोजन करने के पश्चात छोटी बहन के साथ घर के बगल दालान में सोने चली गयी। सुबह जब बच्ची सोकर उठी तो देखा बड़ी बहन ने आत्महत्या कर लिया है और दरवाजा खोलकर चिल्लाते हुए बाहर को भागी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने देखा और पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए फोरेंसिक टीम को बुलवाया तथा टीम द्वारा जांच करने के उपरांत मुख्य आरक्षी सुजेश कुमार व आरक्षी निशांत कुमार ने बताया गले पर निशान फंदे का दिख रहा है तथा प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का लग रहा है।

0 Comments