सई नदी में स्नान करते समय डूबने से अधेड़ की मौत, शव तलासने में जुटी पुलिस


सुजानगंज /जौनपुर :-- क्षेत्र के बाल्हामऊ गांव निवासी एक अधेड़ की सई नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नदी में जाल लगा कर शव तलाशने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामकुमार पुत्र राम अंजोर उम्र लगभग 45 वर्ष शुक्रवार दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे पिपरी घाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चलें गए और सई नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन सई नदी में जाल लगाने का निर्देश देते हुए शव बरामद तलाशने में जुटी हुई है । रामकुमार दो भाई थे। बड़े भाई विनय कुमार भी घर पर ही रहते हैं रामकुमार की दो पुत्री है बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है  छोटी पुत्री की उम्र 12 साल है जो की पढ़ाई करती है।

Post a Comment

0 Comments