कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को रामायण युग की झलक का अनुभव कराया। जैसे ही राम जन्म का दृश्य मंचित हुआ, पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर भक्ति और आनंद का भाव स्पष्ट झलक रहा था।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन व आरती से किया गया। इस अवसर पर डा. प्रकाश त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, सुधीर बरनवाल, मानवेंद्र सिंह, वेद प्रकाश सिंह, शिव धारा सिंह उर्फ मोनू सिंह, राम लखन बरनवाल, राहुल मोदनवाल, घेराई सिंह प्रधान, बंसीलाल बरनवाल, मनोज अग्रहरि, शैलेश कुमार गुप्ता,प्रेमप्रकाश जायसवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश अग्रहरि ने किया, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी सुरेश गुप्ता ने निभाई। भोला नाथ अग्रहरि ने व्यवस्था प्रमुख के रूप में पूरे आयोजन की देखरेख की।
रामलीला के सफल संचालन में गोविंदा सोनी, बालकृष्ण बरनवाल बब्लू, अनिल शर्मा, राजन, शुभम, आदित्य बरनवाल, अजय मोदनवाल कोके सहित समिति के अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। मंचन के दौरान सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि प्रणाली का प्रबंध भी प्रशंसनीय रहा।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि श्री हनुमत रामलीला समिति द्वारा यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इसकी भव्यता वर्ष-दर-वर्ष बढ़ती जा रही है। इस बार की मंच सजावट, अभिनय और झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी मंचन में भी शामिल होने का आमंत्रण दिया।

0 Comments