सुजानगंज/ जौनपुर  :-- सुजानगंज पुलिस ने पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई चोरी के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 9.45 बजे थाना प्रभारी फूल चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा, कांस्टेबल गया प्रसाद पटेल व रवि गुप्ता की टीम ने पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े चोरी करने वाले आरोपी पिंटू उर्फ रोहिणी तिवारी निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना सुजानगंज को हरिपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया । तथा उसके कब्जे से चोरी किया हुआ 9,700 ( नौ हजार सात सौ) रुपया बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।