सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस टीम ने ग्राम बाभनपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामना बरामद किया तथा आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी फूल चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम भवन यादव व बृज बिहारी तथा कांस्टेबल राम धनी व अजीत यादव की टीम क्षत्र के प्राथमिक विद्यालय साहनपुर में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी का सामना एक अदद एलाउड इनहेलर, एक अदद इलेक्ट्रिक तराजु, एक अदद स्टार्टर बिजली का, एक अदद ब्लूटूथ बाजा, छः अदद पंखा का पर व एक अदद लोटा, एक अदद जग व 35 अदद गिलास तथा 40 अदद थाली स्टील की बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी सुभाष यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी बाभनपुर थाना सुजानगंज को विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments