ग्रेटर नोएडा :-- ग्रेटर नोएडा से एक खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बिसरख थाने में तैनात एक दरोगा के अपने ही थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ संदिग्ध रूप से फरार होने की बात बताई जा रही हैं दरोगा की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाने में तैनात नीरज सिंह की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नीरज सिंह अपने ही थाने में तैनात महिला पुलिस ने के साथ फरार है। नीरज की पत्नी का आरोप हैं कि नीरज शराब के नशें में मुझे मारा पीटा करता था तथा दरोगा और महिला सिपाही में अवैध संबंध से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।

0 Comments