दो दिवसीय तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन संपन्न

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज :-  जिले के सोरांव तहसील स्तरीय दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह श्रीमती जानकी देवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, माधवनगर, बिगहियां, प्रयागराज के तत्वावधान में बेनी माधव सिंह पी.जी. कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  कृपा राम मिश्र (अध्यक्ष – प्रबन्ध समिति, बी.बी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल एण्ड कॉलेज) द्वारा  माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर राजकुमार (सचिव – मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा समिति, प्रयागराज मण्डल), वेद प्रकाश मिश्र ,प्रधानाचार्य पं. हनुमत दत्त त्रिपाठी इण्टर कॉलेज,अमर सिंह पटेल प्रधानाचार्य आर.डी. कान्वेंट इण्टर कॉलेज,राजेश सरोज सचिव तहसील क्रीड़ा समित, धर्मेन्द्र गोपाल सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बेनी माधव सिंह पी.जी. कॉलेज  तथा विष्णुदेव सिंह विभागाध्यक्ष  शारीरिक शिक्षा विभाग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में अतिथियों का माल्यार्पण, बैज अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सादर स्वागत किया गया कार्यक्रम में सोरांव तहसील (संभाग) के माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों की कुल 31 टीमों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय ध्वजारोहण एवं प्रतिभागी शपथ ग्रहण से हुआ, जिसके पश्चात् विभिन्न स्पर्धाओं का रोमांचक आगाज़ हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में अली अहमद खान (वरिष्ठ क्रीड़ाध्यापक, सोरांव संभाग) ने दायित्व का निर्वहन किया। साथ ही अनिल पटेल, कमलेश पटेल, अरविंद यादव, विनोद यादव, राजकिशोर सरोज, सपना कुमारी, महेश कुमार, डॉ. अमर सिंह, उत्कर्ष द्विवेदी, मनीष पाठक, जितेंद्र पटेल, बासुदेव यादव, बृजेश यादव, भीम पटेल, आनन्द प्रताप, श्याम सिंह, अमर बहादुर पटेल, विजयकांत मौर्य, दिनेश कुमार, सुनील कुमार धुरिया, दिलीप कुमार, संदीप मौर्य, मोहम्मद नाइफ, राम प्रसाद, परवीन जहां, प्रभाकर मौर्य आदि निर्णायकों ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।


पहले दिन की प्रमुख स्पर्धाओं के परिणाम में ,अंडर–19 (800 मीटर दौड़)बालक  आकाश (एम.डी. इंटर कॉलेज)बालिका  खुशी पटेल (रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज)अंडर–19 (शॉटपुट)

 बालक मो. अब्दुल्ला (रामेश्वर प्रताप इंटर कॉलेज)बालिका  खुशबू (शेरवानी इंटर कॉलेज)

अंडर–17 (800 मीटर दौड़)

 बालक श्याम बाबू (कड़े दीन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज)

 बालिका – खुशी (भोला सिंह स्मारक इंटर कॉलेज)

अंडर–17 (शॉटपुट)बालिका  रिया (विक्रमादित्य सिंह इंटर कॉलेज)अंडर–14 (600 मीटर दौड़)बालक – विशेष कुमार (ओंकार नाथ सरजू देवी इंटर कॉलेज) बालिका – लक्ष्मी पटेल (एस.वी.एम. इंटर कॉलेज)

अंडर–14 (शॉटपुट)बालक  आर्यन (आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज)बालिका – अर्चना देवी (आदर्श इंटर कॉलेज)कार्यक्रम के आयोजन सचिव विनोद कुमार पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा संयोजक  प्रधानाचार्या उषा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया  प्रतियोगिता के दूसरे दिवस, 14 अक्टूबर को प्रातः 6:00 बजे से स्पर्धाएँ प्रारंभ होगी ।

Post a Comment

0 Comments