सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज



सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के शांति नगर बाजार में एक वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार उदय राज मिश्रा (70) निवासी देवापुर रमदेइया शांति नगर सरकारी कोटे  की दुकान से राशन लेने गए थे। शांति नगर तिराहे के पास वाहन ने टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाई। जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही परिजन भी आ गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विद्यालय वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments