सुजानगंज / जौनपुर :-- क्षेत्र के जे पी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को विजयादशमी उत्सव शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी, सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी, तथा खण्ड संघचालक श्याम शंकर जी द्वारा शस्त्र पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संघ के सौ वर्षों के इतिहास पर विस्तृत चर्चा किए साथ ही उन्होंने बताया कि देश को जब जब आवश्यकता पड़ी है तब तब संघ के स्वयंसेवक देश की मदद तथा देशवासियों की सेवा के लिए आगे आए हैं, आगे उन्होंने स्वयंसेवकों को संघ द्वारा चलाए जा रहे अभियान पंच परिवर्तन ( सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण, नागरिक कर्तव्य) के बारे में बताया तथा उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान भी किया अपने साथ देश के सभी लोगों को पंच परिवर्तन के संदर्भ में जागरुक करें। तत्पश्चात पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा सुजानगंज बाजार में पथ संचलन किया गया।
जगह जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड शारीरिक शिक्षण प्रमुख तरुण चौबे ने किया। कार्यक्रम में विभाग उपाध्यक्ष सेवा भारती डॉ विनय त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष विहिप दिनेश कुमार मिश्र, रामप्रकाश जी, संगम जी, सौरभ जी, योगेश जी, आदित्य जी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


0 Comments