जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने दीपावली से पहले भेड़िए के हमलें में घायलों को पहुंचाई बड़ी राहत


रिपोर्ट - अबू शहमा 

बहराइच :-- जिले के मंझारा तौकली में आतंक का पर्याय बने भेड़िए के हमले से घायलों को आज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह व अन्य ब्लॉक ब्लॉक अधिकारीयों द्वारा शेष पांच लोगों को 50 हजार का चेक धनतेरस के दिन वितरण किया गया। सुधासा , सावित्री देवी, राजवती, मनीषा, पृथ्वीराज, ये सभी भेड़िए के हमले से  घायल हुए थे। घायलों को मिली सहायता राशि से जरूरत मंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कैसरगंज इलाके के मंझारा तौकली बाबू राम पालेशर चौराहे पर चेक का वितरण किया गया। इस मौके ग्राम प्रधान दीप नारायन यादव,समाजसेवी श्रवण गौड़ आलोक कुमार सहजराम, कुन्नू लाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments