सुजानगंज/जौनपुर :- क्षेत्र के ग्राम सभा सबेली पड़ान धनुष यज्ञ बाग में स्थित दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर पर अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव हवन पूजन के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर शनिवार से ही रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ जो रविवार को समाप्त हुआ। मानस पाठ में कई मानस पाठ गायक मंडलियों ने भाग लिया। समापन के बाद ग्राम वासियों ने हवन में भाग लिया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया सायं काल विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था ।उल्लेखनीय है यह कार्यक्रम ग्राम वासियों के सहयोग से संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। रामायण मंडली द्वारा मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम का इस वर्ष रजत वर्ष था।

0 Comments