पुलिस के शिकंजा कसने से पशु तस्करो में मचा हड़कंप
खेतासराय/जौनपुर :-- खेतासराय पुलिस ने क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा एक गो हत्या मामले में फरार चौथे आरोपित को टिकरी कला अस्पताल के पास से धर दबोचा है। इस घटना में लिप्त तीन आरोपित पुलिस के शिकंजे में पहले ही आ चुके है । गिरफ्तार आरोपित कुख्यात तस्कर है, उस पर पशुक्रूरता, गोवध निवारण अधिनियम, आर्म एक्ट और गैंगेस्टर जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज है । पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे चालान न्यायालय भेज दिया ।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि विगत शुक्रवार को एक गोवध हत्याकांड प्रकाश में आया । मामले की तहकीकात की गई तो उस प्रकरण में चार तस्करों के नाम सामने आए ।शनिवार को टिकरी कला में नौशाद निवासी नदौली, परवेज आलम निवासी अढ़नपुर थाना सरपतहा और गुफरान निवासी सौंफीगढ थाना अहरौला आजमगढ़ को मौक़े से गिरफ्तार किया गया था । उनके पास से प्रयुक्त औजार व ठीहा भी बरामद किया गया था । जिसमें चौथा आरोपी चुन्नू पुत्र नगीना निवासी नदौली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पुलिस के अनुसार चुन्नू पशु तस्करी की घटनाओं के लिए कुख्यात है उसपर खेतासराय और खुटहन में गैंगेस्टर एक्ट समेत चार संगीन मामले पंजीकृत है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक अशोक वर्मा, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी, मोहम्मद अंसारी, दिवाकर यादव व अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे ।थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि गो- हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण किया था । तहकीकात में चार तस्कर संलिप्त पाए थे । तीन पहले ही हत्थे चढ़ चुके थ, फ़रार चौथे तस्कर को पकड़ कर चालान भेजा गया ।

0 Comments