महराजगंज/ जौनपुर :-- क्षेत्र के चन्द्रावती लालमनि (सीएल एम) विद्यालय में प्रतिभा सम्मान विज्ञान प्रदर्शनी व साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।छात्रों की ओर से कला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने बच्चों के वैज्ञानिक व कलात्मक मॉडलों का अवलोकन किया और बालक-बालिकाओं की ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों की सराहना की।विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, सौर ऊर्जा व जीवाश्म ईंधन संरक्षण पर आकर्षक मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में लगाए ,कला मातृभूमि, लोक संस्कृति व हस्तशिल्प पर आधारित चित्रों ने दर्शकों को प्रभावित किया।
इस दौरान कक्षा दस के अव्वल बच्चों मो सैफ,प्रतिष्ठा पांडेय व प्रियांशु पांडेय को साइकिल वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अध्यक्ष राय अखिलेश सिंह,विशिष्ट अतिथि विकाश पांडेय,मंडल सिद्धार्थ सिंह एवं अभिभावक गण, क्षेत्र के वरिष्ठ संभ्रांत जन विद्यालय में पधारकर विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किये।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर अंकेश मिश्रा,संस्थापक वीरेंद्र मिश्रा ने सभी का आभार जताते हुए दीपावली व छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।

0 Comments