दीपावली पर राष्ट्रीय एकता का संकल्प - जरूरतमंदों में बांटी गई मिठाई

 


रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

सूरापुर/ सुल्तानपुर :-- दीपावली के पावन अवसर पर देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ नेशनल यूनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने एक अनोखी पहल की। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सूरापुर क्षेत्र में करीब 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाई वितरित की और खुशियां साझा किया।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा में हितेश सिंह का विशेष योगदान रहा। संस्था के उपाध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने बताया कि “इस दीपावली हम सबने जाति, धर्म, और संप्रदाय की सीमाओं को तोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का संकल्प लिया है। यह त्योहार केवल दीपों का नहीं, बल्कि देश की एकता और भाईचारे का पर्व बने।”संस्था के अन्य सदस्यों ने बताया कि नेशनल यूनिटी फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

इस अवसर पर विपुल पाण्डेय, कुलदीप, कृष्णा बरनवाल, सूर्या सरोज, उज्ज्वल सिंह, सुबोध, रामसागर, शुभम अग्रहरि (सीटू), प्रवेश अग्रहरि, आलोक पटेल, शिवम जायसवाल, अभय सिंह, सलमान शेख, राज सिंह, शादाब सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments