रावण दहन पर जय श्री राम के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ जमदहा का रामलीला मेला

 


 सुरक्षा के लिहाज से पुलिस रही सतर्क

खेतासराय(जौनपुर)। क्षेत्र के जमदहा गांव में विजयदशमी के मौक़े पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नौ दिन तक चले रामलीला मंचन के बाद रावण दहन के साथ ही मेले का समापन हुआ। 

लोगों ने मेले का खूब आनंद उठाया । सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मुस्तैद रही । देर सांयकाल रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मेला परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा । 

इस दौरान बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने श्रंगार सामान की खूब खरीदारी की ।इस मौके पर विनोद गौतम, कैलाश बिन्द, अनिल विश्वकर्मा, राम सबद, अशोक यादव, मनमोद सहित अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments