सुजानगंज /जौनपुर :- क्षेत्र के श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर में सुजानगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत शुक्रवार को महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा , शासन की योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जागरुक किया गया । इस दौरान उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है । उन्होंने वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 , यूपी डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों पर तुरन्त सम्पर्क करने की सलाह दी । इन नंबरों पर तुरन्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है ।
महिला कांस्टेबल बीना पाल , पूर्णिमा साहू ने महिलाओं व बालिकाओं को निडर होकर अपनी समस्याएं साझा करने और बेझिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया तथा महिला अपराध से बचाव , साइबर क्राइम की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।

0 Comments