सुजानगंज में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

 


सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग  का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे सरपत के झुरमुट में एक अज्ञात शव पड़ा देखा जिसकी सूचना सुजानगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त बसंतू पाल पुत्र बिहारी पाल 55 वर्ष निवासी हरीपुर थाना करौंदी कला, जनपद सुल्तानपुर के रुप में हुई। मृतक के स्वजनों ने बताया की मृतक झाड़-फूंक का काम करता था, तथा झाड़-फूंक के उद्देश्य से ही मृतक बृहस्पतिवार सायं घर से सुजानगंज के लिए निकला हुआ था। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बताया की एक अज्ञात लाश की सूचना हमें प्राप्त हुई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पहचान करने की प्रयास किया जिसके बाद मृतक की पहचान  उक्त नाम पते के रूप में हुई।मृतक के पास से एक मोबाइल फोन सौ रुपए नगद तथा कुछ कागज प्राप्त हुआ। मृतक के पुत्र के तहरीर से प्राप्त कर शव को अंत्यपरीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments