खेतासराय / जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस ने अर्टिका कार सवार दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों के पास से दो बछड़े बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कासिफ उर्फ सोनू पुत्र शहाबुद्दीन शाह निवासी सेठुआपारा थाना खुटहन और ताजीम उर्फ तहजीम उर्फ तंजीम पुत्र नसीम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय दोनों हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, व उ नि मो तारिक अंसारी, उ नि श्री अनिल कुमार पाठक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

0 Comments