अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन


सुजानगंज / जौनपुर। :-   क्षेत्र के सरायभोगी मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक आहुति की गयी जिसमें जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री राम एवं महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया तथा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी किया गया | जिसमे प्रदेश अध्यक्ष कृष्णन सिंह, प्रदेश महामंत्री रवि करन सिंह तोमर, संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिले के संगठन महामंत्री शैलेन्द्र सिंह (बबलू सिंह )आदि वक्ताओं ने समाज की एकजुटता एवं कर्तव्य निष्ठा के प्रति जागरूक किया। अपने पूर्वजों के बारे में बताते हुए उनके पदचिन्हों पर कार्य करने का आह्वान किया जिससे सभी समाज सभी वर्ग के लोगों का विकास हो सके। बैठक में अत्यधिक संख्या मे क्षेत्र के सम्मानित क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में  संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया।विपुल कुमार सिंह को सुजानगंज ब्लॉक अध्यक्ष , अखिलेश कुमार सिंह महामंत्री, सुजानगंज,अलोक कुमार सिंह युवा अध्यक्ष सुजानगंज को बनाया गया | जहां पर यतेंद्र कुमार सिंह अशोक कुमार सिंह, दीपक सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, मोनू सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह(बबलू सिंह), श्रीप्रकाश सिंह, राम सिंह, पप्पू सिंह, सुमित सिंह( मंटू सिंह ), परविंद सिंह, राजकुमार सिंह, भारत सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह  सरायखानी आदि लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments