कलयुग जीवन नाम आधारा - पंकज जी महाराज



सुजानगंज / जौनपुर  :-  अच्छे समाज के निर्माण के निमित्त 122 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध एवं आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा लेकर जयगुरुदेव नाम जगाने वाले बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज कल सायंकाल ग्राम गौहानी मुस्तफाबाद पहुंचे जहां स्थानीय भाई-बहनों ने भावपूर्ण स्वागत किया। अपने सत्संग सम्बोधन में पूज्य महाराज जी ने कहा कि सत्संग प्रेमी भाई-बहनों करोड़ों जन्मों तक विभिन्न योनियों में भटकने के बाद आपको यह मनुष्य शरीर किसलिए मिल गया। अब इसको दुनियां बसाने में वृथा मत गंवाओ। हम आये कहां से? बाद मरने के हम जायेंगे कहां? यह सब एक जटिल प्रश्न हैं। जब कोई सन्त महात्मा या जगे हुए सिद्ध पुरुष मिलते हैं तो हमको समझाते हैं। ऐ प्रेमियों तुम्हारा देश सतदेश है, तुम्हारा नाम सतनाम है। तुम यहां माया की छाया के भूल भुलैया में फंस गए हैं। यह कलयुग है इस युग की साधना अलग है। अन्य युगों की साधनाएं भी अलग थी। ‘‘सतयुग त्रेता द्वापर बीता, काहू न जानी शब्द की रीता। कलयुग में स्वामी दया बिचारी, परगट करके शब्द पुकारी।।’’ कलयुग में शब्द की ही साधना है। शब्द ही जीव को लाता है और शब्द ही जीव को भवबन्धन से पार ले जाता है। इसी शब्द को नाम भी कहा गया है। ‘‘कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिरि-सुमिरि नर उतरहिं पारा।’’ महाराज जी ने जनसमूह को नामदान भी दिया।

संस्थाध्यक्ष ने देश में बढ़ती अपराध एवं हिंसा की प्रवृत्ति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके जड़ में शराब आदि का सेवन ही है। जैसा खाये अन्न, वैसा बनेगा मन।’’ पशु-पक्षियों का मुर्दा मांस खाने से बुद्धि भी पशुवत हो जाता है। अच्छा बुरा या बहन बेटी की पहचान तक आंखों से समाप्त हो जाती है। इसलिये हमारी आप सभी से यह प्रार्थना है कि खानपान को सुधारो, शाकाहारी रहो, ऐसा कोई नशा मत करो जिससे परिवार, समाज या खानदान पर गन्दा प्रभाव प।

उन्होंने आगामी 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक मथुरा में जयगुरुदेव आश्रम पर होने वाले पूज्यपाद दादा गुरु जी महाराज के 77 वें पावन भण्डारें पर पधारने का निमन्त्रण भी दिया। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।

इस अवसर पर ऋशिदेव श्रीवास्तव, राम पदारथ निशाद, अखिलेष पटेल, विनोद कुमार, शीतला प्रसाद, सहयोगी संगत लखीमपुर से खन्नूलाल, सरवन कुमार, कनौजी लाल पटेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा ग्राम केशवपुर ब्लाक महराजगंज के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) दोप. 12 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है

Post a Comment

0 Comments